jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के अयोध्‍या नगर इलाके में डॉग लवर्स ने दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। घटना के एक दिन पहले ही नगर निगम ने श्रवण कांता कॉलोनी में आवारा कुत्तों को उठाया था। लेकिन इन सभी आवारा कुत्तों को कॉलोनी में रहने वाले डॉग लवर्स ने फिर से छुड़वा लिया, जिसके बाद सभी आवारा कुत्तों को दोबारा कॉलोनी में खुला छोड़ दिया।

कॉलोनी की महिलाओं पर किया तलवार से हमला

इस बात का कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने विरोध किया। विरोध जब थोड़ा बढ़ गया तो एक युवक ने अपनी महिला साथी और एक अन्‍य साथी की मौजूदगी में कॉलोनी की तीन महिलाओं पर तलवार से हमला कर दिया। पूरा मामला घटनास्‍थल पर लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने 2 नामजद सहित एक अन्‍य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

प्रॉपर्टी डीलर के परिवार ने की शिकायत

- Install Android App -

श्रवणकांता पार्क के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि काॅलोनी में अशोक चौहान नाम का एक युवक रहता है, जो खुद को पेट लवर बताता है और काॅलोनी में अवारा कुत्तों को पालकर रखता है। उन्‍होंने कहा कि कॉलोनी में कुत्ते अक्सर लोगों के पीछे पड़ जाते हैं। सुरेंद्र ने कहा कि उनके परिवार से ही एक महिला ने इन आवारा कुत्तों को उठाने के लिए नगर निगम की डॉग स्‍कॉड टीम को कॉल किया था|बुधवार को नगर निगम की टीम कुत्तों को उठाने के लिए आई, लेकिन युवक और उसकी महिला साथी ने निगम की टीम का विरोध किया और डरा धमकाकर कुत्तों को छीन लिया और अशोक ने सभी कुत्तों को कॉलोनी में फिर से खुलेआम छोड़ दिया।

महिलाओं ने किया था विरोध

सुरेंद्र के परिवार ने और कॉलोनी की महिलाओं ने जब इन कुत्तों को फिर से कॉलोनी में देखा तो इसका विरोध किया। इस विरोध पर आरोपी अशोक की महिला साथी ने कॉलोनी की महिलाओं के साथ अभद्रता कर दी। इसका विरोध किया तो अशोक तलवार लेकर आया और उसी के साथ एक टोली लगाते हुए एक और व्‍यक्त‍ि भी साथ आया। अशोक उसकी महिला साथी ने मिलकर कॉलोनी की महिलाओं को धमकी देना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर अशोक ने तलवार से दो महिलाओं वंदना सेन और लक्ष्‍मी ठाकुर पर हमला कर दिया। इससे दोनों जख्‍मी हो गई। फिलहाल दोनों महिलाओं का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

आरोपियों की जल्‍दी होगी गिरफ्तारी

मामले में थाना प्रभारी महेश लिल्‍लारे ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अशोक चौहान इस मामले में नामजद आरोपी है, जबकि अन्‍य साथियों के नाम उनकी गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ पाएंगे। थाना प्रभारी ने कहा है कि इस मामले में जो भी आरोपी है उन सभी को जल्‍द ही गिरफ्तार किया जाएगा।