jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

भोपाल में बीएससी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मकड़ाई समाचार भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के हरि गंगानगर में रहने वाली बीएससी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह ब्रेन हेमरेज से होना सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही छात्रा की मृत्य का सही कारण पता चल सकेगा।

- Install Android App -

मिसरोद थाने के एएसआइ मोहन वर्मा ने बताया शिखा चौहान पुत्र भगवान सिंह चौहान (20) मूलत: सागर की रहने वाली थी। फिलहाल वह हरिगंगा नगर मिसरोद में रह रही थी। वह बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। उसके सिर में हमेशा दर्द रहता था। असहनीय पीड़ा होने के कारण स्वजन उसका एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। 26 दिसंबर को छात्रा की तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। उपचार के दौरान बुधवार सुबह शिखा की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।