jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

भ्रष्टाचार सिर्फ दमोह में ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में फैला हुआ है-विधायक रामबाई, आवास योजना में भ्रष्टाचार पर अधिकारी और पार्षद को लगाई्र फटकार

मकड़ाई समाचार दमोह।अपने दबंग स्वभाव से प्रसिद्ध विधायक रामबाई अपने क्षेत्र का दौरा करके लौट रही थी। उसी दौरान बजरिया वार्ड नंबर 36 में रहने वाले एक हितग्राही ने उन्हें फोन लगाकर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास की किस्त डालने के बदले कर्मचारी द्वारा रुपये10000 की मांग की जा रही है। फिर क्या था विधायक रामबाई दमोह नगर पालिका पहुंच गई।

- Install Android App -

 रामबाई का गुस्सा फूट पड़ा – वहां प्रधानमंत्री आवास कार्यालय पहुंचकर कर्मचारी से किस्त न डाल जाने संबंधी जानकारी ली। जिस पर कर्मचारी ने पहले तो टालमटोल कर जवाब दिया और बताया कि संबंधित हितग्राही के भवन पूर्ण नहीं हुए हैं, इसलिए किस्त नहीं डाली है। इसके बाद रामबाई ने हितग्राही से पूछा बताओ पूरी बात क्या है, जिस पर उसने बताया कि एक अधिकारी के नाम पर उससे 10000रुपये की मांग की गई है। साथ ही कहा गया कि रुपये दे दो तो तुम्हारे आवास की किस्त डाल दी जाएगी। इस पर कर्मचारी से कोई जवाब देते नहीं बना।

भ्रष्टाचार  पूरे मध्यप्रदेश में फैला – रामबाई का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कहा कि ,,c। हर जगह यही हो रहा है। इसके बाद उन्होंने पार्षद तथा कर्मचारी से कहा की अभी के अभी हितग्राहियों की खाते में पैसा डालो और यदि मुझे दूसरी बार जानकारी मिल गई तो ठीक नहीं होगा। रामबाई यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि क्या गरीब जनता का खून चूस-चूस कर ऊपर मुंह दिखाओगे। कम से कम भगवान से तो डरो। गरीबों से पैसा मत लो। कुछ तो शर्म करो, कुछ मानवता का ख्याल करो रामबाई परिहार का यह विधानसभा क्षे़त्र नही आता मगर शिकायत होने पर वह दमोह में कहीं पर भी चली जाती है।वहीं आमजन और अधिकारी उनके स्वभाव से खासे परिचित है।