jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

मंगल होम सिटी कॉलोनी नर्मदा जल की पाइप लाइन से जोड़ना था कनेक्शन, बीते दो माह नहीं पहुंचे नपा के कर्मचारी, जिला जनसुनवाई में भी नहीं हुई सुनवाई।

हरदा। प्रति मंगलवार हरदा में जिला जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इस जनता दरबार में जिले के पीड़ित लोग अपनी अपनी समस्या लेकर जिला कलेक्टर आदित्य सिंह के समक्ष रखते है। जनसुनवाई का उद्वेश्य ही आम जनता को त्वरित जांच कार्यवाही कर उसकी समस्या का समाधान करना है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण कई लोग दर्जनों बार जिला जनसुनवाई शिकायत लेकर पहुंचते है। हरदा नगर परिषद क्षेत्र का एक मामला है।

- Install Android App -

स्थानीय मंगल होम कॉलोनी में कालोनाइजर ने विधिवत घर घर नल जल योजना की पाइप लाइन डाल दी । इधर जिस जगह से नर्मदा जल की पाइप लाइन निकली हुई है। वहा तक पाइप लाइन बिछी हुई है। मात्र एक घंटे का काम नगर पालिका का है। उसके कर्मचारी मौके पर जाकर पाईप लाईन जोड़ दे। लेकिन शिकायत के दो माह से ज्यादा का समय बीत गया। कर्मचारी नहीं पहुंचे। जिला कलेक्टर ने कालोनी के लोगो को आश्वस्त किया था कि आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की।

इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ से चर्चा की तो उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।