ब्रेकिंग
नर्मदा किनारे चल रहे अवैध ईट भट्टा संचालकों के खिलाफ ग्रामीण हुए एकजुट, बोले अब गांव में नहीं लगने द... मप्र में आर्मी के लिए 7.5 लाख ट्रक तैयार!  ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टी निरस्त, देश के लिए 24 घंट... हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां म... प्रदेश में कितने शस्त्र लायसेंस धारक है विभाग को नही है जानकारी प्रदेश मे अंर्तसुरक्षा की दृष्टि से... Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया मिशन सिंदूर अभी जारी है!,,, सर्वदलीय बैठक के बाद किरेन रिजिजू ने मीडिया से चर्चा में कहा पाकिस्तान म... Reva shakti: रेवा शक्ति अभियान" की समीक्षा की कलेक्टर श्री जैन ने हरदा: पहली बार निशुल्क एंट्री फीस बैल गाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार गुरुवार को धमाको से दहला लाहौर एअरपोर्ट लोग भागे सुरक्षित स्थानों पर! पाक की आवाम मे दहशत क्या फिर भ...

मंडला का लाल सीमा पर बलिदान, शाम तक गांव पहुंचेगी पार्थिव देह

मकड़ाई समाचार मंडला। जिले का लाल सीमा की सुरक्षा करते हुए सीमा पर बलिदान हो गया है। उक्‍त जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा पर शुक्रवार को उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में मंडला जिले का लाल बलिदान हो गया। जिसकी सूचना बीएसएफ हेड क्वार्टर द्वारा दी गई है, जिसमें बताया गया है कि बीएसएफ हेड कान्स्टेबल की पोस्ट पर तैनात गिरजेश कुमार उद्दे (53) जिले के बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम चारगांव माल के रहने वाले हैं वह वर्तमान में त्रिपुरा में पदस्थ थे।

उग्रवादियों से हुई थी मुठभेड़

मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि गत शुक्रवार को त्रिपुरा के पानीसागर सेक्टर में सीमा चौकी सिमना द्वितीय की सीमा पर गश्त कर रहे एक दल पर उग्रवादियों ने घात लगाकर भारी संख्या में फायरिंग कर दी थी। उक्त फायरिंग में बीएसएफ हेड कान्स्टेबल गिरजेश कुमार उद्दे को चार गोलियां लगी थीं। उन्हें हेलिकाप्टर से अगरतला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

- Install Android App -

शाम तक पहुंचेगा पार्थिव शरीर

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बलिदानी गिरजेश कुमार की देह को अगरतला से कोलकाता होते हुए जबलपुर लाया जाएगा। यहां आज शाम तक पार्थिव शरीर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद उनके गृह ग्राम चारगांव माल में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

स्वजन में पत्नी और तीन बच्चे

ग्राम पंचायत के सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार बलिदानी गिरजेश कुमार की पत्नी राधा देवी, दो पुत्र विपिन, तरुण और एक पुत्री चंद्रिका है। जो वर्तमान में जबलपुर में निवास करते हैं। घटना की जानकारी लगते ही वे सभी ग्राम चारगांव पहुंच गए हैं। साथ ही स्थानीय थाना का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा है।