ब्रेकिंग
Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !   मप्र बिग न्यूज: भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मंदसौर के शेख जफर शेख अब बने चैतन्यसिंह राजपूत

मकड़ाई समाचार मंदसौर। एक मस्लिम पुरुष ने कई वर्ष पहले हिंदू महिला से शादी की, कई वर्षों से हिंदू धर्म के त्योहार मनाते आ रहे है। घर में नवरात्रि में माताजी की स्थापना के साथ ही गणेशजी की स्थापना भी करते आ रहे थे। अंततः उस पुरुष ने मतांतरण करने का निश्चय कर लिया और शुक्रवार को विधि-विधान से सनातन धर्म अपना लिया। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर का है, जहां शुक्रवार को शेख जफर शैख ने शुक्रवार को सनातन धर्म स्वीकार कर लिया हैं।

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में घर वापसी की प्रक्रिया हुई। शुक्रवार को पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में मुस्लिम युवक सामाजिक कार्यकर्ता शेख जफर शेख ने हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया। मंदिर परिसर में विधि विधान से सारी क्रियाएं कर जफर शेख का मतांतरण कराया गया। अब उनका नया नाम चैतन्यसिंह राजपूत होगा।

- Install Android App -

मुंबई से आए स्वामी पूज्य श्री चिदंबरानंदजी सरस्वती भी इस मौके पर उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक यशपालसिंह सिसौदिया भी मंदिर परिसर में पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने इसे घर वापसी का नाम दिया है। जफर ने पहले ही एक हिंदू महिला से विवाह कर रखा है।

वहीं हिंदू धर्म से जुड़े सभी त्योहार भी लंबे समय से मनाते आ रहे हैं। घर में धूमधाम से नवरात्र में माताजी और गणेशोत्सव भी मनाते हैं।

महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंदजी सरस्वती, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, सांसद सुधीर गुप्ता की मौजूदगी में यह प्रक्रिया हुई है। धर्म परिवर्तन के बाद शेख जफर शेख चैतन्यसिंह राजपूत के नाम से जाने जाएंगे।