jhankar
ब्रेकिंग
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...

मंदसौर में पं.धीरेंद्र शास्त्री : सीमामऊ में 6 से 9 जून तक होगी हनुमंत कथा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मंदसौर | सुवासरा विधानसभा के ग्राम खेजड़िया में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा की तैयारी अंतिम चरण में हैं। अभी कथा स्थल पर बड़े पंडाल बनाने की तैयारी की जा रही हैं। वहीं प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी भी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। कथा के आयोजक कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग हैं। 6 जून को कलश यात्रा निकलेगी और 7 से 9 जून तक हनुमंत कथा होगी। यातायात पुलिस ने भी इन चार दिनों के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। पंडाल में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पटिये भी लगाए जा रहे हैं ताकि रात में कोई रुके तो समस्या नहीं हो।

- Install Android App -

श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ग्राम खेजड़िया में 7 जून से 9 जून तक श्री हनुमंत कथा आयोजित होगी। इससे पूर्व 6 जून मंगलवार को बसई स्थित चंबल नदी से से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा का समापन कथा स्थल पर होगा। इसके बाद संत श्री कृष्णानंदजी महाराज अजमेर वाले के आशीर्वचन होंगे। तीन दिवसीय कथा की संपूर्ण तैयारी आयोजन समिति द्वारा कर ली गई है। 4.5 लाख वर्गमीटर का वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा। श्रद्धालुओं के लिए कथा पंडाल के चारो तरफ पेयजल व्यवस्था की गई हे। 100 अस्थायी शौचालय बनाए जा रहे हैं।