jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ... अहमदाबाद के महमूदपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: 9 की मौत, 15 से ज्यादा घायल सिवनी मालवा: चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक गंभीर घायल, ग्रामीणों... मूंग खरीदी आंदोलन: हाईवे चक्काजाम के बाद किसान नेताओं पर एफआईआर, आंदोलन ने पकड़ा नया मोड़ सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म...

युवती से फेसबुक पर दोस्ती ,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गर्भपात भी कराया, अब दूसरी कर रहा शादी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुुरी।गोवर्धन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शनिवार को एसपी आफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के एक युवक ने उसके साथ पहले तो इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती की इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी कराया। पीड़िता ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

- Install Android App -

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म 

पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के बाद पति उसे परेशान करता था इसलिए उसने पति को छोड़ दिया और अपने पिता के घर रहने लगी। इसी दौरान इंटरनेट मीडिया पर उसकी मित्रता गांव के अंकित शर्मा नाम के युवक से हो गई। अंकित ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब वह दो बार गर्भवती हुई तो उसे धोखे से खाने में गर्भपात की गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता के अनुसार अब अंकित किसी और लड़की के साथ शादी 22 जून को शादी करने जा रहा है। उसने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है, जिस पर उसे महिला थाने भिजवाया गया। महिला थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।