jhankar
ब्रेकिंग
भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक हरदा में नवजात की मौत से हड़कंप, पिता ने बघेल अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप। नवरात्रि में मंदिरों-पंडालों पर CCTV और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने की मांग बॉलीवुड को बड़ा झटका - दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 साल की उम्र में गोवा में ली अंतिम सां... नर्मदापुरम-हरदा बायपास पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, निजी अस्पताल में करता था नौकरी मप्र में आज का मौसम : मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई शुरू, लेकिन 2 दिन और बादल-बारिश छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का प्रसिद्ध ढोलकल गणेश मामूली बात से बवाल, फिर चाकूबाजी! आज का सुविचार - खुद को हर दिन बेहतर बनाए विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

बिग ब्रेकिंग – दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में हिली धरती

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। अचानक दिल्ली-NCR में मंगलवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10:23 बजे अचानक कंपन महसूस होने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे NCR में लोग सहम गए। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों ने बताया कि कुछ सेकंड तक बेड और पंखे हिलते रहे। कई सोसायटियों में लोग डर के कारण घरों से बाहर खुले में निकल आए। सोशल मीडिया पर भी देर रात तक #Earthquake ट्रेंड करता रहा।

NCS ने जारी किया आधिकारिक डेटा

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने भूकंप की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। NCS के अनुसार

तीव्रता और समय – भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है। इसका सटीक समय रात 10:23:13 PM दर्ज किया गया है।

केंद्र और गहराई – भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले में था। इसकी लोकेशन 30.103° उत्तरी अक्षांश और 79.561° पूर्वी देशांतर पर रही। भूकंप की गहराई जमीन से 13 किलोमीटर नीचे थी। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 282 किलोमीटर थी।

- Install Android App -

कहां-कहां महसूस हुए झटके….?

इस भूकंप का असर काफी व्यापक रहा। उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और आसपास के जिलों में तेज झटके रहे। इसके अलावा दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ तक कंपन महसूस किया गया। उत्तराखंड में भी लोगों ने तेज कंपन की सूचना दी है।

जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं

राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। NCS ने इसे Reviewed Event के रूप में दर्ज किया है।

क्यों संवेदनशील है दिल्ली….. ?

दिल्ली-NCR भूकंपीय जोन-IV में आता है, जिसे उच्च भूकंपीय जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है। यहां अक्सर उत्तराखंड और नेपाल क्षेत्र में आने वाले भूकंपों का असर महसूस होता है। विशेषज्ञों ने आफ्टरशॉक को लेकर सतर्क रहने और भूकंप के दौरान लिफ्ट का उपयोग न करने की सलाह दी है।