केके यदुवंशी, पत्रकार
सिवनी मालवा। नगर के नर्मदापुरम-हरदा बायपास मार्ग पर देर शाम एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 और आरक्षक पूनम बिल्लोरे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
मृतक की पहचान गाजनपुर निवासी अनमोल लोवंशी (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नगर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिवार, मित्रों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

