jhankar
ब्रेकिंग
कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी

9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित

‘हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर दिया गया पोषण का संदेश

हरदा : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 9 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2026 तक 9 वां पोषण पखवाड़ा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी  विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में गुरूवार को जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ में पर्यवेक्षक पूजा चौहान ने उपस्थित सभी महिलाओं और बच्चों को पोषण के महत्व के बारे में बताया। मातृ एवं शिशु पोषण पर विस्तृत चर्चा की। पोषण पखवाड़ा की मुख्य थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ पर विशेष जोर देने के लिए कहा गया।

- Install Android App -

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व प्राचार्या कमला सोनी ने पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा ने कहा कि बच्चों के आहार में विविधता व पर्याप्त प्रोटीन युक्त भोजन होना चाहिए। पैक्ड फूड, चिप्स, कुरकुरे का उपयोग बहुत कम करना चाहिए।

घर का ताजा, विविधतापूर्ण व गर्म पका भोजन ही उत्तम है। परियोजना अधिकारी अनुराग दुबे ने समुदाय को एकजुट होकर आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन युक्त आहार लेने के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने व्यंजनों की जानकारी दी गई और उनके उपयोग का महत्व बताया गया। समापन अवसर पर बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मातृ स्वास्थ्य हेतु मिलने वाली सहायता राशि की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में समाजसेवी कमला सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा, परियोजना अधिकारी अनुराग दुबे, पर्यवेक्षक भारती भल्लावी, पूजा चौहान, विधिक सहायता से गणेश भदोरिया, चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा वार्ड की गर्भवती एवं धात्री महिलाएं उपस्थित रहीं।