jhankar
ब्रेकिंग
कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी

करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 बीकानेर । विश्व प्रसिद्ध देशनोक करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार मेला 11 से 18 अक्टूबर तक लगेगा, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर निजी प्रन्यास और जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

अमावस्या की रात से ही खुलेंगे मंदिर के पट

भीड़ प्रबंधन को देखते हुए इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। सामान्य दिनों में मंदिर के पट सुबह 4 बजे खुलते हैं, लेकिन नवरात्र मेले में अमावस्या की रात से ही दर्शन शुरू कर दिए जाएंगे। नौ दिनों तक मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा और अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित रहेगी। मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है।

500 मीटर दूर पार्किंग, VIP दर्शन पर रोक

- Install Android App -

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस बार खास इंतजाम किए गए हैं।

पार्किंग व्यवस्था – मंदिर से 500 मीटर दूर वाहन पार्किंग बनाई गई है। मंदिर के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग रहेगी और किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जिगजैग कतार- भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिगजैग कतार से दर्शन कराए जाएंगे। इस बार करणी माता दरबार में कोई VIP दर्शन व्यवस्था नहीं होगी। सभी श्रद्धालुओं को सामान्य लाइन में ही दर्शन करने होंगे।

प्रयास संस्था के अध्यक्ष बादल सिंह चारण ने बताया कि मेले में 500 से अधिक सेवादार तैनात रहेंगे जो साफ-सफाई, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था संभालेंगे। पुलिस ने भी 200 से ज्यादा जवानों की तैनाती और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष योजना बनाई है।