jhankar
ब्रेकिंग
कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी

हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हुई

ग्राम पंचायत के संरक्षण में अतिक्रमण को लेकर उठ रहे सवाल

हंडिया। तहसील मुख्यालय हंडिया में कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर एक नया मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने ग्राम पंचायत के उपसरपंच शरण तिवारी पर अतिक्रमण के लिए जगह उपलब्ध कराने के नाम पर ₹20 हजार लेने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, टप/अस्थायी दुकान लगवाने के नाम पर उससे ₹20 हजार लिए गए थे। बाद में उक्त टप को हटा दिया गया, लेकिन आरोप है कि रकम अब तक वापस नहीं की गई। मामले को लेकर शिकायतकर्ता द्वारा जिम्मेदारों से कार्रवाई और राशि वापस दिलाने की मांग की जा रही है।

देखिये वीडियो में 

खबरों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल

हंडिया में अवैध अतिक्रमण को लेकर पूर्व में भी मकड़ाई एक्सप्रेस द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित की गई हैं। आरोप है कि ग्राम पंचायत के संरक्षण में तहसील मुख्यालय के अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण किया जा रहा है। शिकायतों और खबरों के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि इस संबंध में पूर्व में शिकायतें सामने आने के बाद भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब ₹20 हजार लेने और टप हटाए जाने के आरोप के बाद मामला फिर चर्चा में है।

पूर्व में भी लग चुके हैं ₹80 हजार लेने के आरोप

उपसरपंच शरण तिवारी पर पूर्व में भी आवास के लिए जगह उपलब्ध कराने के नाम पर ₹80 हजार लेने के आरोप लगाए जा चुके हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

मामले में प्रशासनिक जांच होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में राशि किस आधार पर ली गई, अतिक्रमण की अनुमति किसने दी और उसे हटाने के बाद कथित राशि वापस क्यों नहीं की गई।

इनका कहना है।

आरोप झूठे है। मैने कोई पैसा नहीं लिया।

शरण तिवारी

 उप सरपंच ग्राम पंचायत हंडिया