मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल । प्रदेश में आज मौसम साफ और शुष्क रहेगा। धूप खिली रहेगी, बारिश के कोई आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होगी।
हरदा और पड़ोसी जिलों का मौसम
हरदा, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम में धूप रहेगी मतलब धीरे धीरे तापमान बढ़ रहा है।
हरदा में आज सुबह से तेज धूप है। वर्तमान तापमान 24 डिग्री है, दिन में 35-36 डिग्री तक जाएगा। बारिश की संभावना 0% है। हवा हल्की रहेगी।
पड़ोसी जिलों बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, देवास और सीहोर में भी मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप और रात में आसमान साफ रहेगा। किसानों के लिए फसल कटाई के लिए अनुकूल मौसम है। AQI मध्यम स्तर पर है।

