jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के शव

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | भोपाल

भोपाल। राजधानी भोपाल की अरेरा कॉलोनी स्थित E-7 क्षेत्र में एक मकान के सर्वेंट क्वार्टर में 22 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के शव फंदे पर लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मकान नंबर 57 के सर्वेंट क्वार्टर की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

नेपाल गया था परिवार, घर में अकेला था युवक

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अमन सारूमगर (22), पिता तारा बहादुर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल का निवासी था और भोपाल में अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी मां एक बंगले में खाना बनाने का काम करती थीं, जबकि अमन और उसके पिता गणेश मंदिर के पास फास्ट फूड का ठेला लगाते थे।

बताया गया है कि युवक का परिवार करीब एक सप्ताह पहले नेपाल गया था और वह घर में अकेला था। इसी दौरान यह घटना सामने आई।

दोस्त को भेजा आखिरी ऑडियो मैसेज

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम अमन अपने दोस्त आर्यन से मिला था। बताया जाता है कि उसने दोस्त से शराब मंगवाई थी। रात करीब आठ बजे अमन ने आर्यन को एक ऑडियो मैसेज भेजा, जिसमें उसने भावुक शब्दों में दोस्त के प्रति आभार जताते हुए अलविदा कहा।

- Install Android App -

मैसेज सुनकर आर्यन को अनहोनी की आशंका हुई। वह अमन के कमरे पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर उसे अंदर दोनों के शव फंदे पर लटके दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमन और नाबालिग छात्रा की दोस्ती करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। छात्रा हबीबगंज क्षेत्र की निवासी और कक्षा 10वीं की छात्रा बताई जा रही है। उसके पिता कपड़े की दुकान पर सेल्समैन हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की तस्वीर भी पोस्ट की थी। हालांकि, इस पोस्ट और घटना के बीच किसी सीधे संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम और डिजिटल साक्ष्यों की जांच

जांच अधिकारी सी. अजय दुबे के अनुसार, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल दोनों की मौत के कारणों और घटनाक्रम को लेकर जांच जारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें और अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचें।