jhankar
ब्रेकिंग
कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम’’ गायन से हुई छात्र देश का भविष्य, बचपन सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री सारंग ने हरदा के दो गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

आंवलीघाट से बाइक पर ला रहे थे मादक पदार्थ, चौतलाय बस स्टैंड पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा,

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी नवीन पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13.2 किलोग्राम डोडाचूरा और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

- Install Android App -

थाना प्रभारी नवीन पांडे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल से अवैध डोडाचूरा लेकर आंवलीघाट की ओर से ग्राम चौतलाय होते हुए सिवनी मालवा आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने ग्राम चौतलाय बस स्टैंड के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद हुलिए की बाइक आती दिखी, जिसे रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में बाइक पर रखी सफेद बोरी में 13.2 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मिला, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान समीर खान पिता जरदार खान उम्र 30 वर्ष और शेख हारून पिता शेख शहीद उम्र 27 वर्ष, दोनों निवासी गाडरी मोहल्ला, के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी शेख हारून के विरुद्ध पूर्व से 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।

दोनों के विरुद्ध थाने में अपराध क्रमांक 770/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी नवीन पांडे, उप निरीक्षक खुमान पटेल, प्रधान आरक्षक प्रीतम बाबरिया, आरक्षक प्रदीप, अर्जुन गुर्जर, दीपेश और बलराम की सराहनीय भूमिका रही।थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें,तस्करों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।