हरदा : कृषि उपज मंडी समिति हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक कृषि उपजों का नीलामी कार्य बंद रहेगा। सचिव कृषि उपज मंडी समिति हरदा ने बताया कि 6 नवम्बर शुक्रवार को धनतेरस का स्थानीय अवकाश,
7 नवम्बर शनिवार को रूप चौदस (छोटी दीपावली), 8 नवम्बर रविवार को दीपावली व 9 नवम्बर सोमवार को गोवर्धन पूजा का शासकीय अवकाश तथा 10 नवम्बर मंगलवार को अन्नकूट व 11 नवम्बर बुधवार को भाईदूज होने के कारण मण्डी प्रांगण में कृषि उपजों का नीलामी कार्य नहीं होगा।
मंडी प्रशासन ने समस्त कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे 6 से 11 नवम्बर तक अपनी कृषि उपज बेचने के लिए मंडी प्रांगण हरदा में न लाएं। गुरूवार 12 नवम्बर को प्रातः 10ः30 बजे महादेव मंदिर में पूजन आरती उपरान्त मुहूर्त में खरीदी प्रारम्भ की जाएगी।

