jhankar
ब्रेकिंग
लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने का आरोप, सेवा समाप्ति के बाद परिवार को धमकाने की शिकायत एसडीएम विजय राय के निर्देश पर खाद्य विभाग की मिठाई दुकानों पर जांच शुरू

हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद, किसानों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण

हरदा, : शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने और उनकी की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान चौपालों का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव ने इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

किसान चौपालें निर्धारित दिनों में शाम 4 बजे से आयोजित होंगी। इनमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, राजस्व, विद्युत, जल संसाधन, कृषि अभियांत्रिकी, बैंक एवं पंचायत-ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अधिकारी ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों की पहचान करेंगे तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने में भी सहयोग करेंगे।

- Install Android App -

प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर को विकासखंड टिमरनी के ग्राम रुंदलाय में बजरंग मंदिर के सामने, 4 नवंबर को विकासखंड खिरकिया के नगर परिषद कार्यालय सिराली तथा 5 नवंबर को विकासखंड हरदा के ग्राम सिरकंबा में हनुमान मंदिर परिसर में किसान चौपाल आयोजित होगी।

चौपालों में किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, नरवाई प्रबंधन, उन्नत बीज एवं खाद, उद्यानिकी फसलों के विस्तार, मछली पालन, पशुपालन, केसीसी और फसल ऋण सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बिजली बिल संबंधी समस्याओं, सिंचाई, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा योजनाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा।

जिला पंचायत सीईओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ चौपालों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ गांव में ही मिल सके। इस पहल से किसानों एवं ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।