jhankar
ब्रेकिंग
कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम’’ गायन से हुई छात्र देश का भविष्य, बचपन सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री सारंग ने हरदा के दो गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें

नरवाई प्रबंधन और फसल अवशेषों के उचित निपटान के संबंध में हार्वेस्टर संचालकों को दिए निर्देश

हरदा, : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा नरोत्तम भार्गव एवं अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में जिले के हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नरवाई प्रबंधन एवं फसल अवशेषों के उचित निपटान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

- Install Android App -

बैठक में अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जिले में फसल कटाई के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी हार्वेस्टर में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) अनिवार्य रूप से लगाया जाए। इसके साथ ही स्ट्रा रीपर का उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा फसल कटाई के दौरान निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फसल अवशेषों के निपटान की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि खेतों में नरवाई जलाने की स्थिति निर्मित न हो।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि अन्य जिलों एवं प्रदेश के बाहर से हरदा जिले में फसल कटाई के लिए आने वाले हार्वेस्टर संचालकों पर भी यही नियम लागू होंगे। सभी हार्वेस्टर संचालकों को इन निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

अधिकारियों ने किसानों को नरवाई प्रबंधन के प्रति जागरूक करने तथा फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित उपयोग एवं निपटान करने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का आग्रह किया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शालिनी परास्ते, उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर, उपयंत्री कृषि अभियांत्रिकी सचिन गजेन्द्र सहित जिले के हार्वेस्टर संचालक उपस्थित रहे।