jhankar
ब्रेकिंग
लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने का आरोप, सेवा समाप्ति के बाद परिवार को धमकाने की शिकायत एसडीएम विजय राय के निर्देश पर खाद्य विभाग की मिठाई दुकानों पर जांच शुरू

प्रभारी मंत्री सारंग ने हरदा के दो गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हरदा, : प्रदेश के खेल और युवा कल्याण विभाग व सहकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को हरदा आगमन के अवसर पर जिले के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

जिला खेल अधिकारी  विकास खराड़कर द्वारा अवगत कराया गया कि ब्लॉक खिरकिया के खिलाड़ी आराध्य वरुण शर्मा ने 10 मीटर एयर रायफल शूटिंग में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है, वहीं हरदा के यस जाट ने हैंडबॉल में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक अर्जित किया है।

- Install Android App -

इस उपलब्धि पर खेल मंत्री सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक भूपेंद्र सिंह तोमर, हीना अली, संदीप जाट, राजेश जालाबड़ा, संदीप सौदे, कोच प्रतीक शर्मा, गौतम विश्वकर्मा सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।