9 अक्टूबर को शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की
हरदा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का 9 अक्टूबर 2026 को हरदा आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार डायवर्सन प्लान तैयार किया गया है।
आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
छीपानेर–करताना मार्ग के लिए डायवर्सन
छीपानेर/करताना की ओर से हरदा आने तथा हरदा से करताना की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
वाहन परशुराम चौराहा → वायपास हनुमान मंदिर चौराहा → बजाज शोरूम के सामने से सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल मार्ग → नेशनल हाईवे → छीपानेर मार्ग स्थित हाईवे अंडरब्रिज की ओर आवागमन कर सकेंगे।
हनुमान मंदिर वायपास से कृषि मंडी जाने वालों के लिए
हनुमान मंदिर वायपास चौराहा से कृषि मंडी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए परशुराम चौक → अस्पताल चौक → सेंट मेरी स्कूल मार्ग → कृषि मंडी का मार्ग निर्धारित किया गया है।
इसी मार्ग से वाहन वापस भी आ-जा सकेंगे।
नेहरू स्टेडियम एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए डायवर्सन
नेहरू स्टेडियम, गुर्जर बोर्डिंग, पाठक कॉलोनी एवं विष्णुपुरी कॉलोनी की ओर आने-जाने वाले वाहनों को आवश्यकता के अनुसार डूडी निवास के सामने वाली गली एवं काली मंदिर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि 9 अक्टूबर 2026 को डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
यातायात संबंधी किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए यातायात पुलिस के मोबाइल नंबर 7049162398 पर संपर्क किया जा सकता है।
नोट: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को देखते हुए आवश्यकतानुसार मार्गों में परिवर्तन किया जा सकता है।

