मकड़ाई समाचार हरदा। गरीब मजदूर जब अपनी मजदूरी मांगने गया तो गांव दबंग लोगो ने उसे कम मजदूरी देने लगे जिसका विरोध करने पर उसे जातिसूचक गालियां दी गई और मजदूर और उसकी पत्नि के साथ बर्बरता दिखाते हुए मारपीट की गई। आज समाज में महिलाओं को पुरुष की बराबरी का दर्जा देने की बात कही जाती। मगर यहां तो आज उल्टा ही हो गया है कि आदिवासी महिला को दबंगो द्वारा मारपीट की गई। दोनो पति पत्नि के साथ मारपीट के बाद से दोनो डर के मारे घबराए हुए हैं। अपनी मेहनत की मजदूरी मांगना उनके लिए अपराध हो गया।इसकों लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक शिकायती आवेदन देकर उचित कार्यवाही की मांग की है।
होली के त्यौहार के लिए मांगी थी मजदूरी
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष देवीसिंह परते एवं विनोद परते पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सहित अनेक समर्थको ने एसपी को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी। उन्होने बताया कि गरीब आदिवासी पति पत्नी को दबंगों द्वारा मारपीट की करने वालो आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। सरोज पिता पगु सिंह एवं उनकी पत्नी उषा पति सरोज भूसारे ग्राम दोंगली घाट का निवासी है। जो कि मजदूरी का काम करता है।जिसकी पत्नी उषा बाई किरन पटेल के खेत में 250 रुपए रोज के हिसाब से 15 दिन तक चना की फसल की कटाई के लिए गई हुई थी। होली के त्यौहार के लिए उनके पास पैसे लेने के लिए उनके खेत पर गए थे।
दबंगो ने की आदिवासी महिला के साथ मारपीट
सरोज और उसकी पत्नि उषा किरन पटेल के खेत पर अपनी मजदूरी लेने गए तो किरन पटेल का लड़का सूरज पटेल पैसे मागने पर 200 रुपए के हिसाब से हिसाब करने की बोला रहा था लेकिन मेरे द्वारा 250 रुपए का बोला गया तो वो मुझे और मेरी पत्नी को जाती सूचक गंदी गंदी गालियां देने लगा मैंने गाली देने से मना किया तो मोबाइल से फोन कर के ओम पटेल और निवास पटेल का लड़का अमन पटेल को बुलाकर मुझे और मेरी पत्नी के साथ मारपीट की गई पति पत्नी दोनों के शरीर में चोट के निशान है।जिसकी शिकायत हम ने 28/03/2021 को पुलिस थाना हंडिया में की गई थी ,लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई और जो पुलिस कर्मी निरीक्षण के लिए गए थे उन्हीं के सामने दबंगों द्वारा मारने की धमकी दी गई।जिससे आदिवासी समाज मै आक्रोश का माहौल है। पुलिस द्वारा आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही न किए जाने पर संगठन द्वारा बुधवार को हंडिया थाने में घेराव किया जायेगा और कार्यवाही की मांग की जायेगी। इसके लिए जिले भर से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सदस्य आने की उम्मीद है। इसको लेकर एसपी कार्यालय में आवेदन दिया जा चुका है।
इनका कहना है –
उक्त मामले में आरोपियो के विरुद मामला दर्ज कर लिया गया है।
– छत्तुसिंह थाना प्रभारी हंडिया

