jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

मदर्स-डे पर मासूम बेटे को बचाने मां ने कुएं में लाग दी छलांग, दोनों की मौत

कुएं में डूबते बेटे को बचाने के लिए एक मां ने भी कुएं में छलांग लगा दी

मकड़ाई समाचार छिंदवाड़ा। कल जब पूरी दुनिया मदर्स-डे (मातृ दिवस) मना रही थी तब अमरवाड़ा के बमोरी गांव में कुएं में डूबते बेटे को बचाने के लिए एक मां ने भी कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में मां बेटे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 6 साल का बेटा खेत में बने कुएं में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार विजय कुमारी 28 साल की शादी 10 साल पहले रघुनाथ तेकाम से हुई थी। उसके दो बच्चे थे जिसमें पहली लड़की आसमा को उसके पति रघुनाथ लेकर ग्राम महोली में भारत वर्ल्ड विजन लाडली लक्ष्मी कार्यक्रम मे लेकर गया था। खेत के मकान में विजय कुमारी एवं आकाश उम्र 6 वर्ष का बेटा थे। दोपहर को पति रघुनाथ महोली से अपने मकान में वापस आया तो विजय कुमारी और आकाश घर में नहीं मिले। रघुनाथ ने खेत में जाकर तलाश किया तो खेत में बनी झिरियानुमा कुआं के पास खाली तसला और कपड़े चप्पल दिखाई दिए।

उन्होंने झिरिया के अंदर देखा तो उसकी पत्नी विजय कुमारी की लाश तैर रही थी। वहीं बेटा आकाश नहीं दिखा। उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों सहित पुलिस को दी। थाना अमरवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं से विजय कुमारी और आकाश के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शव का मर्ग पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अमरवाड़ा भिजवा दिया। बताया जाता है कि रघुनाथ की पत्नी को तैरना नहीं आता था, लेकिन अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने मदर्स डे के दिन कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में मां और बेटे दोनों की जान चली गई। जानकारी संतोष डेहरिया डीएसपी ने दी।