ब्रेकिंग
हरदा: डीजे वाले बाबू ने प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया, एफआईआर दर्ज कालोनाइजर द्वारा खेतों में प्लाट काट बेचे जा रहे है!  रोका जाए: नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन  हरदा पुलिस की सोशल मीडिया एडवाइजरी जारी, नागरिकों से की अपील अवैध ईट भट्टा संचालक: अजनाल नदी भाट परेटिया में नदी किनारे अवैध मिट्टी की खुदाई वर्षों से हो रही, वे... नर्मदा किनारे चल रहे अवैध ईट भट्टा संचालकों के खिलाफ ग्रामीण हुए एकजुट, बोले अब गांव में नहीं लगने द... मप्र में आर्मी के लिए 7.5 लाख ट्रक तैयार!  ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टी निरस्त, देश के लिए 24 घंट... हरदा: साहूकारों के दबाव में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी! परिवार में थी शादी, खुशियां म... प्रदेश में कितने शस्त्र लायसेंस धारक है विभाग को नही है जानकारी प्रदेश मे अंर्तसुरक्षा की दृष्टि से... Harda: दुनिया ने देखा सिंदूर का शौर्य:  भारत की सेना के सम्मान भाजपा युवा मोर्चा मैदान में: विजय जेव... हरदा: एसपी श्री चौकसे ने रजत पदक विजेता कनुप्रिया को सम्मानित किया

मध्य प्रदेश में एक सपा, एक बसपा और एक निर्दलीय विधायक ने ली भाजपा की सदस्यता

मकड़ाई समाचार भोपाल। राष्‍ट्रपति चुनाव से पूर्व प्रदेश विधानसभा में भाजपा का कुनबा और बढ़ गया है। एक निर्दलीय समेत दो अन्‍य पार्टियों के विधायक कुछ देर पहले भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव और प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने वालों में निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह, सपा विधायक राजेश शुक्ला और बसपा विधायक संजीव कुशवाहा हैं।

- Install Android App -

प्रदेश में सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच पार्टी की अदला-बदली भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के भिंड से विधायक संजीव सिंह कुशवाह के भाजपा में शामिल हो गए हैं। संजीव सिंह कुशवाह पूर्व सांसद रामलखन सिंह के पुत्र हैं। कांग्रेस की अल्पमत वाली कमल नाथ सरकार को बसपा ने समर्थन दिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद उनके भाजपा नेताओं से बेहतर संपर्क रहे हैं। गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से अक्सर उनकी मुलाकात होती रही।