jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

मप्र के इन जिलो में आंधी के साथ बारिश के आसार…

मकडाई एक्सप्रेस हरदा/ भोपाल। मप्र में इन दिनों मौसम की तल्खी देखी जा रही है। सूर्यदेव का प्रचंड स्वरुप देखने को मिला है। तेज गर्मी और उमस ने लोगो हलकान कर रखा है।

बात करे हम हरदा शहर की तो यहां पर दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहता है। दोपहर से शाम 5 बजे तक तापामन क्रमशः बढ़ता जाता है। शाम होते ही यहां पर आंधी चलने लगी शनिवार की शाम को कुछ ऐसा ही नजारा था। वहीं कुछ अन्य क्षेत्रों में बारिश भी हुई। आज की स्थिति भी शाम होते तेज हवा चलने की बताई जा रही है।

- Install Android App -

मप्र के 17 जिलों में  दो दिन  ओले.आंधी के आसार

मध्यप्रदेश में बारिश ओलों और आंधी का दौर अगले दो दिन भी रहेगा। रविवार को भोपाल,उज्जैन,नर्मदापुरम समेत प्रदेश के 17 जिलों में आंधी चलने और बारिश की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में  दो दिन से बारिश और ओले गिरने की स्थिति बनी है।  ऐसा ही दौर अगले दो दिन और जारी रहेगा।  प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। रविवार को भोपाल सीहोर विदिशा राजगढ़ रायसेन उज्जैन शाजापुर आगर.मालवा देवास रतलाम नीमच मंदसौर नर्मदापुरम हरदा बैतूल खंडवा और बुरहानपुर में गरज.चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ अन्य जिलों में भी इसका असर देखने को मिलेगा।