ब्रेकिंग
राम भक्तों ने राम ध्वज लेकर राम दरबार की झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली, जगह जगह शोभायात्रा क... कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया भाजपा स्थापना दिवस, देशप्रेम और सेवा भाव का दिखा अद्भुत उत्साह मां नर्मदे: जीवन दायिनी मां नर्मदा के आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 को कीजिए प्रातः कालीन दिव्य दर्शन। Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। शहर में बढ़ रही मच्छरों की फौज, लाचार नगर पालिका प्रशासन मौसम का मिजाज बदलते ही मच्छरों का प्रकोप भ... हरदा: कमल कुंज भाजपा कार्यालय में धूम धाम से मनाया भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस* बिन माँ बाप की लड़की को सोहेल खान ने बनाया लव जिहाद का शिकार:  सोहेल खान ने राहुल शर्मा नाम से सोशल म... अयोध्या नगरी: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्यतिलक, दर्शन करने उमड़ा भक्तो... पति ने पत्नि से झगड़े के बाद उसे ससुराल छोड़ा और घर आकर लगाई फांसी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

म.प्र. में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, मत्स्य निरीक्षक के 70 पदों पर निकली भर्ती

मछली पालन में रुचि रखनें वाले  युवाओं के लिए मछली पालन विभाग द्वारा मत्स्य निरीक्षक के 70 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही आवेदन कर दे क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 है। मत्स्य निरीक्षक पदो पर भर्ती की अधिसूचना व्यवसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा जारी की गई है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आनलाइन माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता पदो की संख्या और भर्ती प्रक्रिया शुल्क और आवेदन किस प्रकार किया जायेगा। इसके बारे में हम जानकारी दे रहे है।

किस प्रकार है आरक्षित पद –

मत्स्य निरीक्षक के पदों की संख्या अलग-अलग जाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग निर्धारित की गई है। सभी वर्ग के उम्मीदवारों की भर्ती के लिए पदों की जानकारी निम्नलिखित प्रस्तुत की हुई है। पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8 पद, अनारक्षित वर्ग के लिए 29 पद,  आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 23 पद ,पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10 पद बताई जा रही है।

मत्स्य निरीक्षक हेतु योग्यता –

मत्स्य निरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए केवल राज्य का मूल निवासी अभ्यर्थी ही अपना आवेदन दे पाएंगे। इन पदों के निर्धारित वेतन रुपये 35,400  बताया जा रहा है।  बाकि शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो भर्ती के अंतर्गत आवेदन देने के लिए उम्मीदवार के पास BFSC के अन्तर्गत स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।आवेदक का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण  और मत्स्य पालन/जल विज्ञान/जीव विज्ञान/कृषि में स्नातक होना चाहिए |

आवश्यक दस्तावेज – 

- Install Android App -

  • आधार कार्ड
  • कक्षा 10 वी तथा 12 वी की अंकसूची
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • संबंधित विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

चयन प्रक्रिया  –

मत्स्य निरीक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित होगी ऐसा बताया जा रहा है। इसके बाद उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। दोनो में प्राप्तांक के आधार पर चयन किया जायेगा।

आवेदन कैसे करें –

मछली पालन भर्ती के अंतर्गत आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम व्यापम की आधिकारिक वेबसाईट जाना होगा।मुख्य पृष्ठ पर आ जाने के बाद वेबसाईट पर अपना पंजीकरण करना है, फिर इसके बाद आपको दिखाई दे रही मछली विभाग निरीक्षक भर्ती की लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा जहा पर पूछी गई सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करनी है फिर इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है। इसके बाद नीचे दी गई सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका आवेदन सफलता पूर्वक जमा हो जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2552222 पर संपर्क करें।