ब्रेकिंग
हंडिया: गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार – 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त टिमरनी: कांग्रेस संगठन ऐसे ऊर्जावान साथियों की टीम बना रही है जो जनहित के मुद्दों को अंजाम तक पहुंचा... जल जीवन मिशन की सभी पेयजल योजनाएं शीघ्रता से पूर्ण करें कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश खेती किसानी हरदा: मूंग उपार्जन के लिए 60 केन्द्रों पर 5 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश पर होगा मानसून! अधिकांश जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी दुल्हन के बेडरूम से हुई आहट से दूल्हे की नींद टूटी ! तलाशी में सन्दूक मे मिला प्रेमी उसके मुंह पर का... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ... अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग...

ममता बनर्जी की पद यात्रा के बाद अब कोलकाता में पीएम मोदी का इंतजार

आज पूरा देश नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनकी 125वीं जन्मजयंती पर याद कर रहा है। भारत सरकार ने इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में पराक्रम दिवस मनाएंगे, जहां आगे कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ट्वीट कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने लिखा, महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा। इस बीच ममता बनर्जी की पद यात्रा समाप्त हो गई है। पीएम मोदी असम से यहां 3.30 बजे पहुंचेंगे।

- Install Android App -

सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को कोलकाता में सुपर संडे

यूं तो सुभाषचंद्र बोस को पूरे देश में याद किया जा रहा है, लेकिन सभी की नजरें आज कोलकाता पर है। आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सियासत में उनकी विरोधी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक मंच पर हो सकते हैं। दरअसल, सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पीएम मोदी और ममता बनर्जी, दोनों कोलकाता में रहेंगे। दीदी का पैदल मार्च है। सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिन में 12 बजकर 15 मिनट पर हुआ था, इसलिए दीदी इसी समय पर 8 किमी पद यात्रा शुरू की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 3.30 बजे असम से कोलकाता पहुंचेंगे। वे यहां नेशनल लायब्रेरी जाएंगे। चार बजे एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4.39 बजे विक्टोरिया मेमोरियल में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां पहले राज्यपास जगदीप धनगड़ का भाषण होगा, फिर ममता बनर्जी संबोधिक करेंगे। सबकुछ ठीक रहा तो यहां ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी एक मंच पर नजर आएंगे। शाम 6 बजे मोदी का भाषण होगा और 7 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम का दौरा करेंगे, वहीं राहुल गांधी तमिनलाडु में रहेंगे। इन दोनों राज्यों में भी इसी साल चुनाव होने हैं।