jhankar
ब्रेकिंग
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 10 बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए परंपरा का साक्षी बना बांद्राभान मेला, कल कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

मरीज के परिजनों ने डॉक्टर को जमकर पीटा, पढ़िए पूरा मामला

भिंड: भिंड जिला अस्पताल में एक बार फिर मरीज के परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करते हुए डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी।डॉक्टर ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाना पुलिस में की है। जानकारी के अनुसार एक महिला सुषमा भदौरिया को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे इमरजेंसी वार्ड में उपचार दिया जा रहा था।

- Install Android App -

लेकिन उपचार के दौरान बुधवार देर रात महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आरके अग्रवाल की भी जमकर मारपीट कर दी। मारपीट और तोड़फोड़ की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। डॉक्टर ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाना में कई है। शिकायत के बाद पुलिस आगे की कार्यवाई कर रही है।