jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

Big News : आम तोड़ने पर चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट | जौनपुर |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जौनपुर। गांव में जैसे ही खबर लगी की चाचा ने आम तोड़ने की छोटी सी बात पर अपने ही भतीजे का मर्डर कर दिया सनसनी फैल गई। मीरगंज थानाक्षेत्र के कमासिन नरवापर गांव में चाचा ने आम तोड़ने के विवाद में भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान हुई मारपीट दो और लोग गंभीर घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Install Android App -

 मीरगंज थाना प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कमासिन नरवापर गांव के रहने वाले गिरजाशंकर प्रजापति के परिजनों ने तहरीर में बताया है कि गिरजाशंकर की अपने चाचा से आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। गुरुवार की सुबह चाचा से मारपीट हुई तो चाचा व उनके घर के अन्य सदस्यों ने बल्लम और फावड़े से हमलाकर गिरजाशंकर रूद्र प्रजापति और और रामजीत को फावड़ा और बल्लम घायल कर दिया। इलाज के दौरान गिरजाशंकर की हुई मौत पुलिस के अनुसार इस मारपीट में दूसरे पक्ष से राजनाथ व कृष्णगोपाल भी घायल हो गए।सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गिरजाशंकर की मौत हो गई। उसके सीने में बल्लम से शरीर के बाईं तरफ गंभीर चोट लगी थी।