jhankar
ब्रेकिंग
गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता

Love Jihad – राजन निकला अब्दुल’ राज खुला तो युवती को किया ब्लैकमेल, मजबूरन की आत्महत्या

राष्ट्रीय स्तर की बेसबॉल  खिलाड़ी ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की खुदकुशी 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर : बेसबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदकुशी की थी। इसका खुलासा उसके मोबाइल में मिले मैसेज और परिवार के बयान के आधार पर हुआ। पुलिस ने राष्ट्रीय खिलाड़ी को परेशान करने वाले आरोपी को रीवा से गिरफ्तार किया है। उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Install Android App -

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की  आत्महत्या

पुलिस को जांच में पता चला कि अब्दुल मंसूरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर क्लोज फ्रेंड टैग से प्राइवेट वीडियो स्टोरी अपलोड की थी। इसमें उसने खिलाड़ी से जुड़े फोटो और वीडियो भी डाले थे, जिसका विरोध करते हुए हटाने को कहा, तो विवाद हो गया। तभी से अब्दुल उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पिता को भी धमकाया
खिलाड़ी ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया, तो उसने उसके पिता को फोन लगाकर धमकाया और पैसे मांगे। खिलाड़ी के पिता ने बताया कि उसने राजन नाम बताकर दोस्ती की थी। असलियत पता चली, तो बेटी दूर होने की कोशिश में लग गई। तब वह उन्हें फोन लगाकर पैसे की मांग करने लगा। पैसे देने को तैयार हो गए, तब वह आया ही नहीं। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अब्दुल मंसूरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया