मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा जूनापानी निवासी 16 वर्षीय सुशीलाबाई मालवीय, पिता छोटेलाल मालवीय, का शव भावरदी गांव की नदी में मिलने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। किशोरी पिछले दो दिनों से घर से लापता थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नदी के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने शव को देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से शाम करीब 5 बजे शव को जिला अस्पताल लेकर आए।
देखिए वीडियो में
बताया जा रहा है कि सुशीलाबाई पांच बच्चों में सबसे छोटी थी। उसके शव मिलने की खबर से परिवार में दुख का माहौल है।
किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

