jhankar
ब्रेकिंग
Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मिनीबस नाले में गिरी; 8 की मौत, कई घायल सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का...

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मिनीबस नाले में गिरी; 8 की मौत, कई घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | कोटा/भोपाल
कोटा (राजस्थान)। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनीबस अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहे थे श्रद्धालु
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के भोपाल और बैतूल जिले के एक ही परिवार के करीब 23 से 25 लोग ट्रैवलर मिनीबस में सवार होकर शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। शनिवार सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच कोटा जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया टोल के पास यह हादसा हुआ।

- Install Android App -

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर तोड़ते हुए पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी। हालांकि, हादसे के सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पानी और कीचड़ के बीच चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए। नाले में पानी और कीचड़ होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। बस को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद भी ली गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे में घायल यात्रियों को कोटा के एमबीएस अस्पताल और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों और घायलों की संख्या तथा उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि संबंधित प्रशासन से की जानी बाकी है।
मृतकों के नाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनीता, ओम सूर्यवंशी, राजू और बस चालक शामिल बताए गए हैं। घायलों में वंदिता, अजय गावंडे, वेदांत और हेमलता सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।
प्रशासन ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना के बाद जिला कलेक्टर पीयूष समारिया और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।