ब्रेकिंग
हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ...

मवेशी चराने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, खून से सनी मिली लाश, ग्रामीणों में दहशत

मकड़ाई समाचार सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में तेंदुए के आतंक से पूरा गांव दहशत में है। ताजा मामला कन्हीवाडा रेंज के पांडिवाड़ा के जंगल के पास का है जहां मवेशियों को चराने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला बोल दिया और उसे अपना शिकार बना लिया। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजनों को इसकी सूचना मिली जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक सिवनी जिले पांडिवाड़ा के जंगलों में एक महिला अपने मवेशी चराने गई थी। उसी दौरान झाड़ियों में छिपकर बैठे तेंदुए ने अचानक महिला पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। तेंदुआ महिला को मुंह में दबोचकर झाड़ियों में ले गया और शव छोड़कर भाग गया। जब युवती काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में जाकर उसकी तलाशी की जहां उन्हें खून से लथ-पथ महिला की लाश मिली। इसे देख पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटनास्थल पर तेंदुए के निशान मौजूद थे। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई जहां वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा मुआयना किया वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी। मामले पर डीएफओ का कहना है कि ग्राम पांडिवाड़ा के जंगल में वन अमले की गश्ती भी बढ़ा दी गई है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।