jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

महाकाल मंदिर में डांस करने वाली महिला मनीषा रोशन के खिलाफ केस दर्ज

मकड़ाई समाचार उज्जैन। उज्जैन के महाकाल मंदिर में डांस कर वीडियो बनवाने वाली इंदौर की मनीषा रोशन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है। मनीषा रोशन इंदौर की रहने वाली है और पुजारियों द्वारा डांस के वीडियो पर आपत्ति जताए जाने के बाद उन्होंने कल एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। महाकाल मंदिर में फिल्म के गाने पर डांस करने वाली महिला मनीषा रोशन ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है, मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि महिला इंदौर की है। उन्होंने घटना के लिए खेद जताया है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, वीडियो में महिला यह कहती नजर आ रही है कि उसका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अगर इस कृत्य से पंडे, पुजारी, धार्मिक या राजनीतिक संगठनों को किसी भी तरह से ठेस पहुंची है, तो वह इसके लिए माफी मांगती हैं। अधिकारियों का कहना है कि भक्तों को खुद मंदिर की गरिमा और धार्मिकता का ध्यान रखना चाहिए। इस आयोजन से लोगों को प्रेरणा मिलेगी और वे धार्मिक परंपराओं का ध्यान रखेंगे।