उज्जैन: महाकाल मंदिर में परंपरा के मुताबिक आज दीपावली मना ली गई। बाबा के दरबार में हर त्योहार एक दिन पहले मनाने की परंपरा है। लेकिन इस बार धार्मिक पंरपरा में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पटाख़े नहीं फोड़े गए, बल्कि सिर्फ 4 फुलझड़ी जलाकर दीपावली पर्व की शुरुआत की गई। देश भर में मनाए जाने वाले दीपावली पर्व की शुरुआत बाबा महाकाल के दरबार से हुई। अनादिकाल से परम्परा चली आ रही है की कोई भी त्यौहार हो सबसे पहले महाकाल मंदिर में मनाया जाता है।
दीपावली से एक दिन पहले ही रूप चौदस पर महाकाल मंदिर में दीपावली मनाई गई। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरा ख़्याल रखा गया। हर साल मंदिर में भस्म आरती के दौरान ज़ोरदार आतिशबाज़ी होती थी, लेकिन इस बार प्रतीकात्म तौर पर गर्भ गृह में 4 फुलझड़ियां जलायी गई। महाकाल मंदिर की एक और परंपरा है। परंपरा के मुताबिक रूप चौदस पर बाबा महाकाल का फलों के रस और द्रव्यों से अभिषेक कराया गया और फिर 56 भोग का अन्नकूट भी बाबा को लगाया गया। बाबा महाकाल का मनमोहक श्रृंगार किया गया। इसके बाद भस्म आरती में बाबा महाकाल के साथ दीवाली मनाई गई। मंदिर के गर्भ गृह में भस्म आरती के दौरान फुलझड़ी जलाने के साथ ही दीपावली पर्व की शुरुआत हो गई। महाकाल के दरबार में दीवाली का नज़ारा देखने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
ब्रेकिंग
हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका...
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ...
अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र
हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर...
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत
हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत
मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ...
हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ...

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |