ब्रेकिंग
हरिद्वार में बड़ा हादसा : मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत डेनवर-मियामी फ्लाइट में बोइंग 737 मैक्स के पहिये में लगी आग चीन में 24 घंटे में साल भर के बराबर बारिश, हजारों लोगों का किया रेस्क्यू बीजेपी को उसी के गढ़ में हराना अहम : राहुल गांधी हरदा:  संकटमोचन हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय मास पारायण पाठ का होगा आगाज  नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 29 जुलाई तक करें आवेदन कलेक्टर श्री जैन ने मसनगांव में खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया आज इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खुलेंगे :  निचले क्षेत्र करीब के ग्रामो के लिए बाँध प्रबंध... न्याय मे अभियोजन का बहुत महत्व होता है न्यायाधीश तबस्सुम खान अधिवक्ता संघ ने एडीपीओ को दी भावभीनी व... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 27 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

महात्मा गांधी टिप्पणी कर फंसी कंगना, कांग्रेस ने की पद्मश्री वापस लेने की मांग, जलाया पुतला

मकड़ाई समाचार भोपाल। विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है।  कंगना द्वारा की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस आक्रोशित है और सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है।  कांग्रेस ने कंगना का पुतला जलाते हुए पद्मश्री वापस लेने की मांग की है।

- Install Android App -

फिल्म अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रनौत का विवादों से पुराना रिश्ता है। पिछले दिनों 1947 में मिली आजादी को भीख बताने वाली कंगना रनौत ने एक और विवादित बयान दिया है। इस बार कंगना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी की है।

इस टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा  हो गया है।  कांग्रेस ने इसपर आपत्ति जताई है। आक्रोशित कांग्रेस नेताओं ने  भोपाल के 6 नंबर बस स्टॉप के पास कंगना रनौत का पुतला जलाया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  कांग्रेस नेताओं ने कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लेने की मांग की है।