ब्रेकिंग
हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ...

महा जनसंपर्क कर रहे मंत्री को जनता ने सुनाई खरी-खोटी

छतरपुर: विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान शुरु किया है। इसी के तहत भाजपा पार्टी के पक्ष में वोट मांगने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक और भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हरपालपुर पहुँचे। वहां पहुंच कर उन्हें लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
महा जन संपर्क की शरुआत उन्होंने गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे नारायण आश्रम छोटी कुटी से की। अभियान के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों व घर -घर जा कर जनसंर्पक किया। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं के पैर छुकर आशिर्वाद भी लिया।
इसी दौरान केन्द्रीय मंत्री जब भाजपा कार्यकर्ता विनोद अग्रवाल की मिठाई की दुकान पर वोट मांगने लगे तो अग्रवाल ने मंत्री पर न पहचानने का आरोप लगाया और कहा कि आप सिर्फ चार लोगों को देखते हो इस पर मंत्री ने बात को हंसकर टाल दिया। अग्रनाल के बढ़ते गुस्से को देख केंद्रिय मंत्री आगे बढ़ गए।
वहीं लोगों केन्द्री मंत्री से छः माह से पानी नही मिलने की शिकायत लगाई और पानी का टैंकर खरीद कर पीने की बात बताई। लेकिन केन्द्रीय मंत्री लोगों के सिर्फ तसल्ली देते आगे निकल गए। उन्होंने सब्जी मंडी की बुजुर्ग महिलाओं के पैर छुकर वोट मांगे और आशिर्वाद लिया।