jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का सामने आया खेल: पांच गाड़ियों के एवज में निजी बैंकों में जमा कर दिए 400 करोड़

रायपुर। राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की ओर से किया गया एक नए तरह का खेल सामने आया है। अधिकारियों ने करीब 400 करोड़ रुपये की सरकारी राशि सरकारी बैंक से निकालकर निजी बैंकों में जमा कर दी है। इसके एवज में बैंकों से पांच गाड़ियों समेत कुछ अन्य सुविधाओं का सौदा हुआ है। दो डिजायर गाड़ियां विभाग को मिल भी गई हैं। अब जब यह चर्चा गर्म हो गई है तो अधिकारी लीपापोती करते हुए दान में मिलीं गाड़ियों को लौटाने की बात कह रहे हैं।

जानकारी के अनुसार समेकित बाल विकास योजना (आइसीडीएस) के तहत बच्चों के उचित मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास के लिए केंद्र सरकार राशि भेजती है। यह राशि आंगनबाड़ी भवनों, बच्चों के टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, पूरक पोषण आहार, बच्चों की अनौपचारिक शिक्षा आदि पर खर्च की जाती है। विभागीय अधिकारियों ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की इस राशि को निजी बैंकों में जमा कर दिया है।

- Install Android App -

एकीकृत बाल विकास परियोजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की राशि भी इसमें शामिल है। इसके एवज में सौदे के मुताबिक मिलीं दो डिजायर गाड़ियों का उपयोग संयुक्त संचालक और सहायक संचालक कर रहे हैं। वहीं दो डिजायर और एक मारुति सुजुकी सियाज अभी मिलनी हैं। अधिकारियों का कहना है कि ये गाड़ियां सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के तहत दी गई हैं, जबकि विशेषज्ञों की मानें तो सीएसआर के नियमों में अधिकारियों के लिए वाहन खरीदने का इस फंड में कोई प्रविधान नहीं है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक दिलदार सिंह मरावी ने कहा, भारत सरकार के निर्देश पर ही हमने तीन निजी बैंकों में खाता खुलवाया है। राशि वहीं जमा करने के लिए निर्देश दिया गया था। हम अपने मन से कुछ नहीं करते। गाड़ियां दान में मिली थीं। उन्हें अब लौटा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा, सीएसआर के तहत विभाग को गाड़ी भी मिली है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। जिन अधिकारियों को गाड़ी दी गई है, उनसे ही जानकारी ले लेती हूं। मामले की जांच कराऊंगी।