भोपाल : विधान सभा चुनाव में बीजेपी मध्यप्रदेश की आधी आबादी पर फोकस कर रही है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष के बहाने अब महिलाओं से रसोई पे चर्चा करने का प्लान है। प्लान ये है कि बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य अब प्रदेश में घर-घर जाकर महिलाओं से चर्चा करेंगी। इसे नाम दिया गया है रसोई पे चर्चा।
रसोई के बहाने महिलाओं से उनकी, उनके घर-परिवार की परेशानियों, समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। महिला मोर्चा की सदस्य इन महिलाओं को सरकार की नीतियों और संगठन के प्लान के बारे में भी बताएंगी। बीजेपी के इस अभियान में पार्टी के केंद्रीय नेता भी महिला मतदाताओं की रसोई में दस्तक देंगे।पार्टी ने कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम भी रखा है। कमल शक्ति में पार्टी की शीर्ष महिला ब्रिगेड संवाद करेगी।
ये है प्लान
स्मृति ईरानी – इंदौर में, सरोज पांडेय-उज्जैन और मीनाक्षी लेखी- जबलपुर में रसोई पे चर्चा करेंगी.इनका साथ कांग्रेस का पाला छोड़कर बीजेपी में आयीं उत्तरप्रदेश की महिला नेता रीता बहुगुणा रीवा में महिलाओं से संवाद करेंगी। बीजेपी महिला मतदाताओं पर अपना ध्यान इसलिए केंद्रित कर रही है क्योंकि मध्य प्रदेश में लगभग आधी आबादी महिला मतदाताओं की है।सूबे में 5 करोड़ से ज़्यादा मतदाता हैं,उनमें से आधी से ज़्यादा संख्या महिला मतदाताओं की है।प्रदेश में कुल 2 करोड़ 40 लाख 77 हजार महिला मतदाता हैं।
ब्रेकिंग
Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर : सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह...
नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट...
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
हरदा: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये
जिले में आज से प्रारम्भ होगा दस्तक अभियान ! 16 सितम्बर तक जिले के 69922 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण ...
हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज...
हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें
हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम, नशे से दूरी है ...
हरदा: मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे व्यापारी के ट्रक से 11 लाख की चोरी ,48 घंटों में पुलिस ने किया ...
सिवनी मालवा: मूंग चूरी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, कलेक्टर के निदेश पर ट्राली जब्त

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |