jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

महिला की हत्या, शव को बाइक से श्मशान लाकर किया अंतिम संस्कार

मकड़ाई समाचार मुरैना। नवविवाहिता की हत्या करके ससुराल जनों ने गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार भी ऐसे किया कि शव को अर्थी की जगह बाइक से श्मशान में पहुंचाया और जला दिया। मामला जौरा थाना क्षेत्र के परसोटा गांव का है। पुलिस ने श्मशान से राख समेटकर, मामले की जांच में जुटी है। मुरैना के जारह गांव निवासी नाथूराम जाटव की बेटी जूली की शादी जौरा के परसोटा गांव निवासी गौरव पुत्र बदले जाटव के साथ 10 नंबर 2020 को हुई थी। रविवार की दोपहर जूली की संदिग्ध हालत में मौत हो गई और पति व ससुरालीजनों ने गुपचुप तरीके से जूली का अंतिम संस्कार भी कर दिया। जूली के शव को अंतिम यात्रा भी नसीब नहीं हुई। पति व अन्य ससुराल वालों ने बाइक से शव को श्मशान में पहुंचाया, जहां गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। देर शाम को मृतका जूली के पिता नाथूराम जाटव पर जौरा थाने में पहुंचे उन्होंने पूरा घटनाक्रम सुनाया, क्योंकि मामला नवविवाहिता की हत्या का था।इसीलिए पुलिस ने सीधे श्मशान में पहुंचकर आग को बुझाया और वहां से अस्थि एवं राख को जांच के लिए इकट्ठा कर लिया।

- Install Android App -

दूसरी बेटी ने खोला राज

बताया गया है कि नाथूराम जाटव की दूसरी बेटी भूरी की शादी भी परसोटा गांव में इसी परिवार में हुई है। भूरी सोमवार को अपने ससुराल से निकलकर घडोरा गांव में रहने वाले मामा के पास पहुंच गई और वहां जूली की हत्या और गुपचुप अंतिम संस्कार की बात बताई। दूसरी तरफ मृतका के पति व ससुराली जन ने पुलिस को बताया है कि जूली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी लेकिन पुलिस इसे पूरा सच नहीं मान रही।