jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

महिला विश्व कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 107 रन से दी मात, 100% जीत का रिकॉर्ड कायम

IND vs Pak Women : न्यूजीलैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 107 रन से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान को 245 रन का टारगेट दिया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 137 रन ऑलआउट हो गई। मध्य प्रदेश के शहडोल की बेटी पूजा वस्त्रकार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 100% जीत का अपना रिकॉर्ड कायम रखे हुए है। पाकिस्तान की महिला टीम अब तक किसी वनडे (किसी विश्व कप मुकाबले में भी नहीं) में भारत को नहीं हरा सकी है।

इससे पहले भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए। एक समय भारतीय टीम की हालत खराब लग रही थी, लेकिन निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई। मध्य प्रदेश के शहडोल की ऑलराउंडर खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार (67 रन) टॉप स्कोरर रहीं। पूजा के अलावा सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (52 रन), स्नेहा राणा (नाबाद 53 रन) और दीप्ति शर्मा (40 रन) ने उल्लेखनीय पारियां खेलीं। पाकिस्तान की ओर से निदा डार और नशरा संधु ने 2-2 विकेट लिए।

कभी भी मैच में मजबूत नजर नहीं पाक टीम

- Install Android App -

पाकिस्तान की महिला टीम कभी भी मैज जीतने की स्थिति में नजर नहीं आई। नियमित अंतराल में उसके विकेट गिरते रहे और जरूरी रनरेट बढ़ता चला गया। सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से राजेश्वरी गाडकवाड़ ने 4 विकेट लिए। वहीं झुलन गोस्वामाी और स्नेहा राणा को 2-2 विकेट मिले।

भारत के खिलाफ अब तक एक भी मैच जीती पाकिस्तान टीम

जहां तक ​​वन-डे इंटरनेशनल का सवाल है, दोनों टीमों ने 10 मौकों पर एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें वीमेन इन ब्लू (भारतीय टीम) हर बार हावी रही है। विश्व कप में 2009, 2013 और 2017 में अब तक के दोनों पक्षों के बीच तीन मुकाबलों में पाकिस्तान एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है।