Handiya: क्षेत्र की आस्था का केंद्र मां नर्मदा के तट पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ 7दिवसीय विष्णु पुराण का आयोजन विगत 4वर्षो से किया जा रहा है जिसमे 7ही दिन महिलाओ द्वारा पर्यावरण के लिए पौध रोपण गरीब बच्चों के लिए पुस्तक वितरण, मां नर्मदा की चुनरी कार्यक्रम, दीपदान कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे पूजन-अर्चन, दान-दक्षिणा, दीप-दान, चुनरी ओढ़ाने आदि की रस्में निभाई जायेगी आज कावड़ यात्रा में महिलाओ के गीतों और ढ़ोल नगाडो के साथ निकली मां नर्मदा से जल भरकर रिद्धिनाथ मंदिर में चढ़ाया गया!
श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष सुगना पटेल गोगिया ने कहा की यह आयोजन प्रतिवर्ष होता है इस वर्ष कथा के साथ पर्यावरण जागरूकता का भी संदेश दिया जाएगा कृष्णा पटेल गाड़रिया ने कहा की कावड़ यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में खुशहाली आये भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे फसले अच्छी हो जिससे किसान ओर वायपारियो भाइयो के चेहरे खिले रहे महिलाओ में शांता त्रिपाठी, नथती पटेल रिछाड़िया सहित सैकड़ो महिलाए इस कावड़ में शामिल रही!.

