jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

मां ने मोबाइल को लेकर डांटा, बेटी बाल विवाह कराने की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई

मकड़ाई समाचार भोपाल। पिछले सप्ताह बैरसिया थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी थाने में अपनी मां के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची थी। किशोरी का आरोप था कि उसकी मां उसका बाल विवाह कराना चाह रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शिकायत के बाद किशोरी को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) भोपाल के सामने पेश किया गया। हालांकि, यहां काउंसिलिंग के दौरान मां ने सारे आरोपों से इंकार किया।

- Install Android App -

मां का कहना था कि घर-परिवार में बढ़ती बच्ची के लिए रिश्ता देखने जैसी बातें होना आम है, लेकिन अभी विवाह की कोई योजना नहीं है। मां ने यह भी कहा कि उन्होंने मोबाइल को लेकर एक-दो बार बेटी को डांट दिया। इतने में वह थाने पहुंच गई, जिसकी उन्हें कल्पना भी नहीं थी।
जानकारी के अनुसार बालिका को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। मामले में बाल कल्‍याण समिति लगातार फॉलोअप करेगी। बेटी के इस कदम से परिवार हैरत में नजर आया। मां ने कहा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि घर-परिवार में होनी वाली सामान्य बातों को बेटी इस तरह से लेगी। दूसरी ओर बालिका का कहना था कि वह आगे पढ़ना चाहती है और शादी नहीं करना चाहती। किशोरी ने कहा कि मां उसे हर बात के लिए रोकती-टोकती है और यह कह देती है कि जो करना है, शादी के बाद करना, इसलिए उसे लगता है कि जल्द उसकी शादी कराने वाली है। मामले में मां ने समिति को आश्वासन दिया है कि बाल विवाह जैसी कोई बात उनके परिवार में नहीं है। दोनों पक्षों की काउंसिलिंग के बाद किशोरी को गुस्र्वार को घर भेज दिया गया।