jhankar
ब्रेकिंग
ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर

मां-बेटी ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

मकड़ाई समाचार आष्टा/सीहोर। जावर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मुरावर निवासी मां-बेटी ने पारीवारिक कारणों के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। नगर निरीक्षक मदन इवने के अनुसार महिला ने अपने खेत के समीप खांखरे के पेड़ पर पहले फांसी लगाई, उसके बाद बेटी ने भी उसी पेड़ पर झूल गई। दोनों का शव पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल आष्टा भेजा गया। जावर थाना प्रभारी मदन इवने ने इस घटना की पुष्टि की करते हुए मां-बेटी की मौत का कारण पारिवारिक विवाद बताया है। महिला का बेटा दोनों को सिविल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के गले पर निशान हैं। जावर थाना प्रभारी भी आष्टा पहुंचे मदन इवने ने बताया कि महिला का नाम फूलकुंवर पत्नी दुलीचंद मालवीय उम्र करीब 45 साल व बेटी रानी पुत्री दुलीचंद उम्र 19 साल निवासी मुरावर है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह मां-बेटी घर से खेत के लिए निकली थी, जिसे ढूंढते हुए शनिवार सुबह करीब दस बजे पति दुलीचंद खेत पर पहुंचा, जहां देखा कि दोनों खांखरे के पेड़ पर झूले हुए हैं। हालांकि जावर पुलिस ने दोनों का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।