jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

कोचिंग से लौट रही छात्रा की स्कूटी को मारी टक्कर, युवकों ने दी जान से मारने की धमकी

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। कोचिंग से लौट रही छात्रा की स्कूटी को टक्कर मारने के बाद युवकों ने धमकी देते हुए गाली-गलौज की। छात्रा ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भारतीय नगर निवासी रेणु साहू(29 वर्ष) छात्रा हैं। गुस्र्वार की शाम वे कोचिंग से लौट रही थीं। राजेंद्र नगर चौक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल में सवार युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वे अपने वाहन समेत सड़क पर गिर गईं। इससे उनको चोटे आई साथ ही वाहन के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस पर छात्रा ने युवकों को तेज बाइक चलाने से मना किया। इसके बाद भी मोटरसाइकिल सवार युवकों ने छात्रा से गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। छात्रा ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

- Install Android App -

देखते रहे राहगीर, किसी ने नहीं किया विरोध

घटना के बाद सरेराह युवक छात्रा से बदसलुकी कर रहे थे। वहीं, राहगीर खड़े होकर युवकों की हरकतों को देख रहे थे। आसपास के लोगों ने युवकों की हरकतों का किसी तरह विरोध नहीं किया। इससे युवकों का हौसला बढ़ गया। युवकों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। दुर्घटना के बाद युवक की हरकतों से डरी छात्रा वहां चुपचाप खड़ी रही। इस बीच उसने युवकों की बाइक का नंबर नोट कर लिया। घटना के बाद घर पहुंची छात्रा ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद सिविल लाइन थाने में पहुंचकर शिकायत की है।