jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी कतारें

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। खाद की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर फूट पड़ा। डीएपी और यूरिया की मांग को लेकर किसानों ने हरदा बाईपास पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

- Install Android App -

किसानों का कहना है कि मक्का और धान की फसल के लिए इस समय डीएपी और यूरिया की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन बार-बार खाद केंद्रों के चक्कर लगाने के बावजूद खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। इसी से नाराज किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसानों का चक्का जाम जारी था और हरदा बाईपास पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।