ब्रेकिंग
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ... एमपी राज्‍य निर्वाचन आयोग का नया कदम , अब होंगे पेपरलेस इलेक्‍शन – सारिका घारू, हरदा जिले की ग्राम प...

मायके गई पत्नी ने रचाया दूसरा विवाह, पति थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

काफी खोजबीन के बाद रिश्तेदारों से पता चला कि पत्नी ने किसी दूसरे युवक के साथ शादी कर ली

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक महिला मायके घूमने आई थी, लेकिन वह दूसरे युवक से विवाह रचा लिया। जब महिला का पति इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल मामले को लेकर पीड़ित पति ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत की है। साथ ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुसफरा गांव का है। यहां के रहने वाले मनोज श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी पंजाब में हुई थी। उसके एक 7 साल का बेटा भी है। मनोज का कहना है कि पत्नी अपने घर वालों के साथ अक्सर मायके जाया करती थी। इस क्रम में पत्नी फिर जनवरी में अपने भाई के साथ बेटे को लेकर मायके पंजाब चली गई।

मनोज ने पुलिस को दिए गए आवेदन पत्र में आरोप लगाया है कि पत्नी को फोन करने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया। जिसके बाद मैं परेशान हो गया। काफी खोजबीन के बाद रिश्तेदारों से पता चला कि पत्नी ने किसी दूसरे युवक के साथ शादी कर ली है। शादी की जानकारी होने पर मनोज परेशान हो गया।

पत्नी द्वारा दूसरी शादी रचा लेने पर मनोज ने अपने ससुराल फोन किया और पत्नी के बार में जानकारी ली। जिसके बाद ससुराल वालों ने बताया कि उसकी पत्नी की दूसरी शादी कर दी गई है। जब इस बात की मनोज की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। वहीं जब मनोज ने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत पत्र सौंपाकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल मामले को लेकर देल्हूपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।