jhankar
ब्रेकिंग
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 10 बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए परंपरा का साक्षी बना बांद्राभान मेला, कल कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

मिलावट खोरों पर प्रशासन की कार्रवाई, बड़ी मात्रा में पकड़ा नकली दूध और घी

मुरैना: त्योहारों के सीजन में मिलवटी मिठाइयों और अन्य नकली खाद्य पदार्थों का कारोबार खूब फल फूल रहा है। ऐसे में खाद्य विभाग भी सतर्क है। मुरैना जिले के आसपास के गांव में मंगलवार को प्रशासनिक अमले और खाद्य विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है विभाग ने इलाके की शुक्ला दुग्ध डेयरी से बड़ी संख्या में नकली दूध और घी बनाने की सामग्री पकड़ी है। विभाग ने डेयरी से हजार लीटर घातक केमिकल, ग्लूकोज पाउटर के 500 कट्टे, 500 टीन रिफाइंड और दूध पाउडर के पैकेट समेत अन्य सामान जब्त किया गया है। प्रशासन और खाद्य विभाग ने सैम्पलिंग करते हुए डेयरी को सील कर दिया है और रात होने का फायदा उठाकर आरोपी फिलहाल फरार हो गए। पुलिस ने जब्त माल की कीमत 55 लाख रुपए आंकी है। मुरैना जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है, जब नकली दूध बनाने का सामान डेयरियों से मिला हो।  इससे पहले भी कई बार प्रशासन ने नकली दूध बनाने का सामान पकड़ा है।लेकिन सटीक और उचित कार्रवाई ना होने के चलते नकली दूध बनाने वाले और मिलावट खोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है।