jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

मुंबई की मॉडलों को किया प्रताड़ित, छह दिन सोने नहीं दिया, सिगरेट से जलाने की कोशिश की

मकडाई समाचार इंदौर। मुंबई से इंदौर आई दुष्कर्म पीड़िता दोनों मॉडलों ने अपने बयानों में कई खुलासे किए हैं। विजय नगर थाना पुलिस को दोनों मॉडलों ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला ने अपने गिरोह में शामिल करने के लिए कई दिनों तक प्रताड़ित किया। छह दिन तक सोने भी नहीं दिया। आरोपित शराब पीकर आते और मारपीट करते। सिगरेट से जलाने की कोशिश भी की लेकिन जैसे-तैसे बच निकले। आरोपित महिला अक्षरा उर्फ सावित्री शहर के रसूखदारों से भी संबंध बनाने की बात करती थी। वह कहती थी कि बात मानोगी तो लाखों में खेलोगी, लेकिन मॉडलों ने गिरोह में शामिल होने और बात मानने से मना कर दिया था। पुलिस महिला सहित नवीन, राजेंद्र, राकेश और कुलदीप से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि उनके गिरोह में टीवी कलाकार भी शामिल हैं। पुलिस को उनके नाम भी बता दिए हैं। फिलहाल उन कलाकारों के बारे में जांच की जा रही है। इसके बाद ही उनके नाम केस में शामिल किए जाएंगे। मामले में पुलिस को कई और नाम भी पता चले हैं, जिन पर केस दर्ज किया जाना है। बयान के बाद आरोपितों पर धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

- Install Android App -

यह था मामला

टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक, 16 सितंबर को मॉडलों को झांसा देकर इंदौर बुलाया और बंधक बना लिया। दोनों मॉडलों के साथ दुष्कर्म किया और उनका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने 21 सितंबर को दोनों मॉडलों की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद दूसरे दिन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित रिमांड पर हैं। पूछताछ के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।