jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या में तेज विस्फोट पूर्व मंत्री कमल पटेल ने युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित, बोले- हरदा में उद्यो... हंडिया में जनपद सीईओ राजेश्वरी चौहान ने लिया सफाई और नाली निर्माण का जायजा - सचिव को दिए जल्द निराकर... हर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : कमल पटेल नवजात शिशु को अस्पताल के पास फेंकने के केस में आया नया मोड़ सामने आई सच्चाई खरगोन में शादी की शॉपिंग से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत देर रात मोबाइल चला रही थी पत्नी... पति ने गला घोंटकर की हत्या पटवारी के नाम शासकीय आबादी भूमि का पट्टा जारी होने पर उठे सवाल, कांग्रेस सेवादल ने मांगी जांच सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट जानिए आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा....?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नेमावर में नर्मदा नदी घाट पर की साफ-सफाई

● ग्राम तुरनाल में स्थित पांच लडडू मंदिर स्थल को संरक्षित किया जाएगा

●नेमावर के श्री सिद्धेश्वर महादेव  मंदिर का किया जाएगा जीर्णोद्वा

●नेमावर स्थित पंच समाधि मंदिर में किए दर्शन

●संत श्री सच्चिदानन्देन्द्र सरस्वती जी का लिया आशीर्वाद

अनिल उपाध्याय   खातेगांव 

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को अल्प प्रवास पर देवास जिले के नेमावर पहुंचे। जहा मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यहां जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मां नर्मदा के पावन तट पर घाटो की साफ सफाई की, इसके के पश्चात नेमावर घाट के समीप स्थित दंडी स्वामी आश्रम में आलोनी बाबा के शिष्य की पंच समाधि मंदिर के दर्शन और पूजन किया। उन्होंने आश्रम स्थित मंदिर में भगवान भोलेनाथ और मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के कल्याण की मंगल कामना की। उन्होंने दंडी स्वामी आश्रम में संत श्री सच्चिदानन्देन्द्र सरस्वती जी से भी भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

नेमावर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने नर्मदा नदी पर पूजा-अर्चना करने के पश्चात घाट पर साफ-सफाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 05 जून से 16 जून गंगा दशहरा तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं, तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए कार्य किया जा रहा है तथा उनकी साफ-सफाई गहरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।

- Install Android App -

इस दौरान विधायक श्री आशीष गोविंद शर्मा, महंत श्री राम स्वरूप शास्त्री जी महाराज, महंत श्री विठ्ठलदास जी महाराज, महंत श्री भगवत दास जी महाराज, नगर परिषद अध्यक्ष, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम खातेगांव सुश्री प्रिया चंद्रावत, एसडीएम कन्नौद श्री प्रवीणकुमार एडिशनल एसपी आकाश भूरिया एसडीओपी केतन अडकल तहसीलदार अरविंद दिवाकर ,नायव तहसीलदार अखिलेश शर्मा, सीईओ केपी राजोरिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी वंदना ठाकुर ,सीएमओ बलिराम मंडलोई ,निखिलेश चिंतामण, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल ,प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा, विक्रांत झंझोट, भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल

सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास जिले में लगभग 05 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि से लगभग 3078 जल संरचनाओं के जीर्णोद्वार के कार्य किए जा रहे हैं। जिनमें नगरीय क्षेत्र में लगभग 01 करोड़ 78 लाख की राशि से 650 संचनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए साथ ही लगभग 01 करोड़ 68 रुपए की राशि से लगभग 2400 से अधिक जल संरचनाओं का गहरीकरण व साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में 196 पुराने तालाब, 105 स्टॉप डेम 172 कुएं-बावड़ियां व अन्य जल स्त्रोतों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवास जिले में रूफ हॉर्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से लगभग 250 स्थानों पर बारिश के पानी के संग्रहण के लिए कार्य किया जा रहे हैं। नर्मदा नदी के साथ ही क्षिप्रा, कालीसिंध सहित अन्य नदियों को शुद्ध बनाने का कार्य इस अभियान के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेमावर का यह नर्मदा नदी का घाट बहुत पवित्र है। हमारी सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां पर सभी तीज त्योहार मनाने का महत्व हैं। जो कि हम ऋतुओं के हिसाब से मनाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेमावर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक श्री आशीष शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मांग की कि ग्राम तुरनाल में हंडिया बैराज डेम बनने से पांच लड्डू (जहाँ भगवान परशुराम) ने अपने माता-पिता के पिंडदान किया था जो कि डूब क्षेत्र अंतर्गत आता है, उसे संरक्षित किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पांच लड्डू स्थान को विकसित कर अद्भूत बनाया जाएगा। उद्योग भी लगाए जाएंगे। प्रदेश में गौशालाओं को विकसित करने के लिए भी राशि दी जाएगी। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्वार किया जाएगा।

विधायक श्री शर्मा ने कहा कि मां नर्मदा नदी में स्नान से कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी में लोगों द्वारा गदंगी की जाती है।

, जिससे नर्मदा दूषित हो जाती है। इसे शुद्ध बनाने के लिए हमें निरंतर प्रयास करना होंगे और नर्मदा नदी को साफ-स्वच्छ एवं निर्मल बनाना है।

——-